दीपक जलाते समय बोले जाने वाला मंत्र और इसके फायदे |
दीपक जलाते समय बोले जाने वाला मंत्र पूजा या फिर अनुष्ठान के समय दीपक जलाने की परम्परा वर्षो से चली आ रही है | दीपक प्रकाश का प्रतीक है और प्रकाश उर्जा और सच्चाई का | जहाँ प्रकाश है, वहाँ सकारात्मक उर्जा का निवास होता है | पूजा के समय दीपक जलाकर हम परमेश्वर से जीवन में अंधकार तथा कष्टों से छुटकारा पाने का आशीर्वाद पाते है |
दीपक जलाते समय बोले जाने वाला मंत्र
धार्मिक दृष्टि से व्यक्ति सुबह-शाम के समय अपने ईष्ट देव के नाम से पूजा-स्थान पर दीपक जलाकर व धुप आदि से अपने इष्ट देव का ध्यान करते है ताकि जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि प्राप्त हो |
दीपक जलाते समय बोले जाने वाला मंत्र :
मंत्र
दीपो ज्योति परं ब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:।
दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तु ते।।
घर में प्रतिदिन दीपक जलाने से सुख-शांति आती है |
दीपक जलाते समय बोले जाने वाला मंत्र से घर से दरिद्रता दूर हो जाती है तथा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होने लगता है पारिवारिक में कलह भी दूर होने लगते है | इसलिए आज से ही प्रतिदिन सुबह और शाम स्नान आदि से निवृत होकर पूजा स्थान पर दीपक जलाते समय इसे जलाने का मंत्र भी पढ़े' ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके जीवन में चमत्कारिक बदलाव होने लगेगा |
दीपक जलाते समय बोले जाने वाला मंत्र परंतु याद रहे दीपक में देसी गाय के घी का इस्तेमाल करे |
टिप्पणियां
टिप्पणी पोस्ट करें
Do not enter any spam link.